google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कॉलेज में फूड पॉइजनिंग, 100 स्टूडेंट्स हुए बीमार, मचा हड़कंप.....

Oct 4, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपी) के छात्रों को फूड पॉइजनिंग हो गई. इससे एक सैकड़ा से अधिक स्टूडेंट्स की तबीयत खराब हो गई. सभी को जेएएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. छह स्टूडेंट्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह मामला मंगलवार शाम का है. ग्वालियर में स्थित LNIP में रात को 100 से अधिक छात्रों को पनीर, चावल और रोटियां खाने के बाद फ़ूड पॉइजनिंग हो गई. तबीयत बिगड़ने पर स्टूडेंट्स को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई गई है |


प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही छात्रों को बेचैनी होने लगी थी. कुछ को बुखार भी आ गया था. इसके बाद उनका संस्थान में बने हेल्थ सेंटर में उपचार कराया गया, लेकिन उसी बीच अन्य छात्रों की भी हालत खराब होने लगी. इसके बाद सभी को बसों से ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जेएएच अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी. अब सभी बच्चे ठीक हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html