google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

खाद्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुंगेली :- मुंगेली जिले में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 23 अगस्त तक ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मिठाई दुकानों, डेयरी एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न मिठाई दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान आईसकेड़ी बरेला, मुंगेली से बर्फी, होटल दाउपारा चौक, मुंगेली से जलेबी एवं कलाकंद तथा संत होटल, पड़ाव चौक, मुंगेली से पेड़ा के नमूने संकलित किए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रतिष्ठानों में पीने योग्य पानी को ढककर रखने, खाद्य पदार्थों को तलने में उपयोग किए जाने वाले तेल का दो बार से अधिक उपयोग नहीं करने तथा खाद्य सामग्री की पैकिंग के लिए अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई।

इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण में अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, शाकाहारी एवं अन्य खाद्य सामग्री के लिए अलग-अलग पात्रों का उपयोग करने तथा मिठाइयों में अत्यधिक कृत्रिम रंगों के प्रयोग से बचने के निर्देश दिए गए। खाद्य प्रतिष्ठानों को परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों से खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, स्वच्छता एवं वैधता की जांच करने तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देने की समझाइश दी गई है।

#mungeli #rakshabandhan #औषधि प्रशासन #brekingADNnews

Comments

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html