google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच और जनजागरुकता के लिए चलाए जाएंगे वाहन....

Aug 4, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया वाहनों को रवाना


  • प्रदेशभर में 8 वाहन आज से 6 अगस्त तक चलाए जाएंगे


  • स्लग : स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई वाहनों को हरी झंडी


रायपुर:- एंकर छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 'बने खाबो, बने रहिबो' के तहत आज 8 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इन गाड़ियों में खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी । गाड़ियों को रवाना करने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हमारे विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ बीमार लोगों को ठीक करने की ही नहीं, बल्कि लोगों को बीमार के साथ खाद्य पदार्थों के बारे में जागरूक करने की है ।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज 8 गाड़ियों को रवाना किया गया है, ये गाड़ियां तीन दिनों तक चलेगी इसके बाद भी प्रशासन शांत नहीं बैठेगा और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी गंभीर है, इसलिए प्रदेश में शासकीय अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ सुविधांए भी बढ़ा रहे हैं ।


आपको बताते चलें कि प्रदेश में 4 से 6 अगस्त तक 'बने खाबो-बने रहिबो' अभियान चलाया जाएगा। खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग तीन दिनों तक खाने-पीने की चीजों की जांच करने के साथ लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाएगा। होटलों, रेस्टारेंट, मिठाई दुकान और स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल की आन-द-स्पॉट जांच की जाएगी। हर जिले में विभाग टीम मोबाइल लैब के साथ निकलेगी।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html