अपनाएं ये टिप्स अगर आप बरसात में थ्रोट इंफेक्शन से है परेशान....

बरसात में हवा में नमी होने के चलते बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं। ऐसे में गले में संक्रमण होना एक आम है। मौसम के बदलाव के कारण बराबर लोगों को सर्दी, जुकाम एवं गले में दर्द या संक्रमण हो जाता है। बदलते मौसम में उचित देखभाल ना करने पर व्यक्ति आसानी से इन रोगों की चपेट में आ जाता है। जब भी किसी व्यक्ति के गले में संक्रमण होता है तो गले में दर्द एवं खराश के कारण व्यक्ति को कुछ भी निगलने में कठिनाई होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इस दौरान मौसम में आद्रता यानी ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है। ऐसे में फ्लू के साथ-साथ गले का संक्रमण जल्दी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
चलिए जानते हैं कि बरसात के मौसम में गले के संक्रमण से कैसे राहत पाई जा सकती है.......
गले के संक्रमण के लक्षण:-
गले में दर्द और खराश।
निगलने में दर्द एवं कठिनाई होना।
टॉन्सिल में सूजन और दर्द।
आवाज में कर्कशता।
बुखार और खाँसी भी हो सकते हैं।
गले का लगातार सूखना।
जबड़े तथा गर्दन में दर्द।
सिर में दर्द।
गले के संक्रमण से राहत देने वाले उपाय:-
मुलेठी : मुलेठी गले की समस्याओं के लिए अमृत के समान है। मुलेठी की छोटी-सी गाँठ को कुछ देर मुंह में रखकर चबाएँ। इससे गले की खराश दूर होती है, और दर्द तथा सूजन से राहत मिलती है।
शहद : एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से गले के संक्रमण में आराम मिलता है। आपको बता दें कि शहद बैक्टीरिया को खत्म करता है और गर्म पानी की मदद से सूजन में राहत मिलती है।
अदरक सौंठ पाउडर: गले में सूजन और जलन की परेशानी से राहत पाने के लिए आप अदरक का भी सहारा ले सकते है। आपके घर में सूखी अदरक यानी सौंठ का पाउडर है तो आप दो कप पानी में सौंठ पाउडर डालकर इसका सेवन करें। इससे आपके गले का संक्रमण जल्दी ठीक हो जाएगा. इसके अलावा आप अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं, इससे भी गले को काफी फायदा मिलेगा। अगर गला दर्द कर रहा है तो अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर मुंह में डालिए और धीरे धीरे उसे चूसते रहिए। इससे गले के दर्द में काफी आराम मिलेगा और गले के संक्रमण का कारण बने बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाएंगे।
नमक के पानी के गरारे करना:-
गले के संक्रमण से राहत पाने का सबसे आसान और असरदार उपाय नमक के पानी के गरारे करना। इससे आपके गले की सूजन और जलन तो कम होगी, साथ की गले में संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से भी राहत मिल जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments