google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मौदहापारा क्षेत्र में अजीत कुकरेजा पर छतों से हुई फुलों की बारिश.....

Nov 9, 2023
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

हर घर रौशन यात्रा तीसरे दिन पहुंची वार्ड क्रमांक 13, वार्ड 28, वार्ड 36

रायपुर दिनांक 8/11/2023 उत्तर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के द्वारा हर घर रौशन यात्रा तीसरे दिन उत्तर विधानसभा के तीन वार्डो मे पहुंची राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 में सुबह 8 बजे विभिन्न क्षेत्रों में शिव मंदिर, पारस नगर, देवेन्द्र नगर सेक्टर 3, साहू पारा फाफाडीह में जनसंपर्क किया और हेमू कल्याणी वार्ड क्रमांक 28 मे सुबह 11बजे वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों होटल आलवेज वेलकम, भाटापारा, पंचायत भवन, फाफाडीह, पारस नगर होते हुए देवेन्द्र नगर सेक्टर 1, देवेन्द्र नगर सेक्टर 2, देवेन्द्र नगर सेक्टर 4, सेक्टर 5 एवं वार्ड क्रमांक 36 में दोपहर 3 बजे वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों नहरपारा, कबीर वकील गली, उत्कल बस्ती, मौदहापारा, मस्जिद, शिव मंदिर क्षेत्र, अफरोजबाग, कल्लू गैराज, तालाबपार, हांडी वाले बाबा दरगाह आदि क्षेत्रों में हर घर रौशन यात्रा कर प्रचार, जनसम्पर्क किया और चुनाव चिन्ह ट्यूबलाइट में वोट देकर भारी मतों से जीताने का अपील किया। अजीत कुकरेजा का जगह जगह स्वागत और अभिनंदन हो रहा है।


मौदहापारा वार्ड में मिला भारी जनसमर्थन

उत्तर विधानसभा क्षेत्र मौदहापारा में वार्डवासियों ने हर घर रौशन यात्रा पर निकले अजीत कुकरेजा पर छतों से फुलों की बारिश किया गया नजारा देखते ही बन रहा था। अजीत कुकरेजा को मुस्लिम समाज भी समर्थन मिलता दिख रहा है।


जनसंपर्क के दौरान कुछ क्षेत्रों में अजीत से आग्रह किया कि आत्मानंद स्कूल भर्ती में समस्या हो रही है तो अजीत कुकरेजा ने आश्वासन दिया कि विधायक बनते ही इस समस्या पर ध्यान देंगे उत्तर विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई करने से वंचित नहीं होगा।


अजीत कुकरेजा ने आगे कहा उत्तर विधानसभा के विकास कार्य के लिए एक परिवर्तन के लिए उत्तर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने, कवर्ड नालियां, सीसीटीवी कैमरा, महिलाओं, युवाओं को प्राथमिकता। सम्पूर्ण उत्तर विधानसभा में भूमिगत नालियां बनाने की आवश्यकता है। विभिन्न क्षेत्रों में छुटे पट्टे का वितरण किया जाना है। जनता से अपील करते हुए कहा आपका बेटा हूं आपके पास आया हूं। हर घर रौशन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल हो रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html