भाखड़ा-पौंग से पानी छोड़ने पर पांच जिलों में बाढ़,सेना ने संभाला मोर्चा......

हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ आ गई है। पोंग बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के होशियारपुर और गुरदासपुर जिले में बाढ़ आ गई है. होशियारपुर और गुरदासपुर जिले के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं | जिसको लेकर बटाला की एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ब्यास नदी के पास डोगरमेश गांव में पानी भर गया है | हालांकि यहां किसी ग्रामीण को कोई हानि नहीं पहुंची है. अभी तक 75 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है | उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है बाकि के लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है |
ब्यास नदी के पानी ने दर्जनों गांवों में तबाही मचाई है। कई जगहों पर नदी का रुख बदल गया है, जिससे गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। होशियारपुर के गांव बेला ठाकरां और मंड सनूर में कच्चे बांध टूटने से पानी गांवों में घुस गया है। गांव बेला लुध्यादचान, हलेढ़, पराल, रियाली, मंड बढ़पुर गांवों में भी पानी भरने से कई परिवारों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया।
लोगों को सरकारी स्कूलों, सत्संग घरों में शिफ्ट किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरफोर्स के 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। पंजाब के साथ लगते इंदौरा उपमंडल में भी 493 लोगों को बचाया गया है। कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments