आरंग में बाढ़ का कहर: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्राम कागदेही का किया दौरा, पीड़ितों को बंधाया ढांढस.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर/आरंग: छत्तीसगढ़ के आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत समोदा के करीब स्थित ग्राम कागदेही के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियां जानीं और उन्हें शासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश -
दौरे के समय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रशासनिक अमले से बाढ़ की स्थिति का पूरा अपडेट लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट में फंसे परिवारों तक फौरी राहत और आवश्यक सामग्रियां पहुंचाने में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी हिदायत दी कि वे अपने-अपने इलाकों में लगातार निगरानी रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।
जनता से की अपील: नदी-नालों से रहें दूर -
प्रभावित लोगों से सीधा संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूरी सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें नदी, नालों या जलभराव वाले स्थानों के पास बिल्कुल न जाने दें।
जनता को आश्वस्त करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, "एक जनप्रतिनिधि का असली काम सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना है। मैं सिर्फ आपका विधायक नहीं, बल्कि सेवक हूं। किसी भी परेशानी में तुरंत मुझसे संपर्क करें, आरंग का कोई भी परिवार इस आपदा में खुद को अकेला न समझे।"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments