जल्द शुरू होने वाली हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान.....

पांच माह से सुनसान पड़े हिंडन एयरपोर्ट से इस माह की किसी भी तारीख से उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ने हिंडन एयरपोर्ट से बठिंडा और लुधियाना के लिए सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि अगस्त में किस तारीख से उड़ान शुरू होगी और इसका किराया कितना रहेगा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि 12 अगस्त को सांसद वीके सिंह, फ्लाई बिग एयरलाइंस के अधिकारी और एयरपोर्ट डायरेक्टर की मौजूदगी में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें उड़ान सेवा शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। हिंडन एयरपोर्ट से आखिरी बार 25 जनवरी को कलबुर्गी और हुबली के लिए स्टार एयरलाइंस की फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। उसके बाद मेंटेनेंस का हवाला देकर इन सेवाओं को बंद कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो लुधियाना और भटिंडा के बाद मुंबई कोलकाता, अयोध्या, बनारस और कुशीनगर के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments