google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नेशनल हाईवे में दुर्घटना में पांच ट्रकें एक दूसरे से जा टकराई...

Dec 25, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर - बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे में सरगांव के पास दुर्घटना में पांच ट्रकें एक दूसरे से टकरा गईं। सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बिलासपुर रायपुर में इस समय न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।


इस दौरान दोनों दिशाओं की गाड़ियां काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। कुछ स्थानों पर दृश्यता 5 फीट से भी कम रही। इस बीच कुछ भारी वाहन चालकों ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। सुबह 6 बजे सरगांव के पास खपरी ग्राम के सामने एक के बाद एक ट्रक के पीछे दो ट्रक आकर भिड़ गए।


तीनों गाड़ियों के एक दूसरे से भिड़ने के बाद रास्ता जाम हो गया। इससे वहां गाड़ियों की कतार लग गई। इसी जगह पर पीछे से एक ट्रक ने फिर सामने रुके ट्रेलर को टक्कर मार दी। पीछे से आकर टक्कर मारने वाले सभी तीन ट्रकों का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे भी टूट गए। हालांकि कोई भी हताहत नहीं हुआ, क्योंकि ये वाहन औसत से कम रफ्तार में थे। ये ट्रक यदि सामने चल रही कार, जीपों से टकराते तो गंभीर हादसा हो सकता था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html