google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसों की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 60 घायल....

Nov 11, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

तमिलनाडु - चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सरकारी परिवहन बस और एक ऑम्निबस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी |


टक्कर के परिणामस्वरूप दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर थी और लगभग 10 एम्बुलेंस में घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एक अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु से चेन्नई जा रही राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम की बस वानीयंबाडी के पास चेट्टियप्पनूर में चेन्नई से बेंगलुरु जा रही एक बस से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गुडुवाचेरी की रितिका (32), वानियमबाडी के मोहम्मद फिरोज (37), एसईटीसी बस चालक के. एलुमलाई (47) और चित्तूर के बी. अजित (25) की मौके पर ही मौत हो गई और ऑम्निबस चालक एन. सैयद की इलाज के दौरान मौत हो गई, अधिकारी ने कहा, ”यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई। एसईटीसी की एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद ओमनी बस से टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

घायलों को तिरुपत्तूर जिले के सरकारी वानीयंबाडी अस्पताल और वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html