पांच बच्चों की मौत, तालाब में डूबने से.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार - कैमूर में स्नान करने के क्रम में पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव की है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के ही तालाब में पांचो बच्चे स्नान करने गये थे जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से पांचों डूबने लगे और एक एक कर के पांचों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। डूबने वाले बच्चों में सभी की उम्र करीब 7 साल से 12 साल बताई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments