फर्स्ट ईयर के छात्र ने ‘खत्म’ की अपनी जिंदगी, अच्छा नहीं बना था पेपर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भागलपुर - के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया, शनिवार की रात मेडिकल फर्स्ट ईयर के छात्र राजीव रंजन ने हॉस्टल के कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दी है, साथ ही एफएसएल की टीम भी जांच में जुट गई है, राजीव रंजन पटना का रहने वाला था, उसके परिवार को घटना की जानकारी दे गई है |
मृतक छात्र पटना का रहने वाला है और इसने वर्ष 2022 में जेएलएनएमसीएच में नामांकन कराया था, छात्रों ने बताया कि बीते दिनों हुई परीक्षा में उसके दो-तीन पेपर खराब चले गए थे, इस वजह से वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में रह रहा था, न किसी से ज्यादा बात करता था और न ही किसी से अपनी परेशानियां शेयर करता था |
राजीव रंजन की आत्महत्या के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों में काफी गुस्सा है, छात्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज द्वारा छात्रों का बहुत शोषण किया जा रहा है, हॉस्टल में रहने की अच्छी सुविधाएं नहीं हैं और पढ़ाई भी ठीक से नहीं होती है, सिर्फ धमकी दी जाती है कि अगर तुम लोग विरोध करोगे तो कॉलेज से निकाल दिया जाएगा, आक्रोशित छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक का घेराव भी किया | आक्रोशित छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के नौलखा परिसर में हो रहे कार्यक्रम में भी पहुंचकर जमकर हंगामा किया, यहां पर छात्रों ने घंटो अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यक्रम को पूरी तरह बाधित कर दिया |
वर्षगाठ कार्यक्रम बंद करने के बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे एमबीबीएस के छात्र ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग के गेट को बंद कर दिया और एचओडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, छात्रों ने इस दौरान अस्पताल प्रशासन मुर्दाबाद का नारे लगाए, वहीं एचओडी को बर्खास्त करने की मांग की | हंगामे के घंटो बाद जिला पुलिस एवं दंगा नियंत्रण बल ने मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश की, समाचार लिखे जाने तक छात्र काफी गुस्से में हैं, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments