google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पहले हार्ट अटैक अब पु‎तिन के हमशक्ल को लेकर चल रही बहस.....

Oct 26, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हाल ही रुस के राष्ट्रप‎ति ब्ला‎दिमीर पु‎तिन को ‎दिल का दौरा पड़ने की खबरें आईं थी। सोशल मी‎डिया पर भी कुछ इसी तरह की खबरें ‎दिखाई दी थी। इस तरह की खबर आए हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ ‎कि पूरा मामला उजागर हो गया है। क्रेम‎लिन ने उन खबरों को ‎सिरे से खा‎रिज कर ‎दिया ‎जिसमे दावा ‎किया गया था ‎कि रुस के राष्ट्रप‎ति पु‎तिन को ‎दिल का दौरा पड़ा और वे अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनके हमशक्ल को लेकर भी बहस चल पड़ी है। इन अफवाहों पर क्रेमलिन की प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने हंसते हुए कहा कि 71 वर्षीय नेता बिल्कुल ‘ठीक’ हैं। दरअसल बीते रविवार शाम को एक रूसी टेलीग्राम चैनल ने दावा किया था कि ‘पुतिन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने बेडरूम में पड़े हुए थे।’ पेसकोव के हवाले से कहा, ‘राष्ट्रपति पुतिन के साथ सब कुछ ठीक है, वह बिल्कुल ठीक हैं। जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल पर दावा किया था कि पुतिन को गार्डों ने बेडरूम के फर्श पर पड़े देखा, वह अपनी आंखें घुमा रहे थे।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया, जिन्होंने बताया कि पुतिन को ‘कार्डियक अरेस्ट’ हुआ है। इसमें आगे दावा किया गया कि उन्हें अपार्टमेंट में बनी एक विशेष चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। टेलीग्राम चैनल पर यह भी दावा किया गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सुरक्षा अधिकारी ने उनके बेडरूम से शोर और गिरने की आवाज़ें सुनीं। दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत पुतिन के बेडरूम में गए और देखा कि वह बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे और एक मेज पर भोजन और उनका ड्रिंक रखा हुआ था। बॉडी डबल्स के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन प्रवक्ता ने हंसते हुए कहा, ‘यह बेतुकी सूचना अफवाहों की श्रेणी में आती है, इन्हें सुनकर हंसी के अलावा मुंह से और कुछ नहीं निकलता।


’आपको बता दें कि व्लादिमीर पुतिन के बॉडी डबल्स को लेकर कई अफवाह उड़े थे। वह बीमार हैं और यह बात छिपाने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी जगह बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। बॉडी डबल्स का मतलब है किसी हमशक्ल को अपनी जगह प्रेजेंट करना | टेलीग्राम चैनल, जनरल एसवीआर, कथित तौर पर रूसी सेना के एक पूर्व लेफ्टिनेंट-जनरल द्वारा चलाया जाता है।इसी अकाउंट से पहले अटकलें लगाई गई थीं कि पुतिन बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं। यह दावा किया गया कि उनके एक बॉडी डबल ने ही ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ फोन पर बातचीत की थी और काबर्डिनो-बाल्केरियन गणराज्य के प्रमुख काजबेक कोकोव से मुलाकात की थी। जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल ने लिखा, ‘जबकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा अच्छे दोस्त हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने दा सिल्वा से मिलने के लिए नकली पुतिन को भेजा।’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html