पहले केजरीवाल फिर दिसंबर में अखिलेश जाएंगें जेल - एआइएमआइएम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लोकसभा चुनाव 2024 को अभी कुछ माह शेष है। लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी लगातार सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है। ओवैसी की पार्टी ने सपा मुखिया अखिलेश के जेल जाने की भविष्यवाणी कर दी है। एआइएमआइएम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने दावा किया है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में अखिलेश जेल चले जाए, तब इसमें किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता फरहान ने दावा कर कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जल्द जेल जाने वाले हैं। लेकिन यह सिलसिला यहां रुकने वाला नहीं, बल्कि अगला नंबर सपा मुखिया अखिलेश का है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव को लेकर उनके पार्टी की चिंता यह है कि उन्हें भी कहीं जेल की सलाखों के पीछे ना भेज दिया जाए। फरहान ने उम्मीद जाहिर किया है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में सपा मुखिया अखिलेश यादव को जेल भेजा भी जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश के खिलाफ पहले ही 8 से 10 जांचें ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां कर रही हैं। फरहान ने चुटकी लेकर कहा कि लेकिन अगर सपा मुखिया जेल चले जाएंगे, तब आम चुनाव में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की जो उनकी तैयारी थी उस तैयारी का आखिर क्या होगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा के जो जवानी कुर्बान करने वाले कार्यकर्ता हैं आखिर अखिलेश भैया के जेल जाने के बाद वह क्या करने वाले हैं। फरहान ने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन के ज्यादातर नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले जेल चले जाएंगे तब क्या विपक्षी गठबंधन की मीटिंग अब जेल के अंदर होगी? हालांकि फरहान ने कहा है कि जो भ्रष्टाचार करेगा उस जेल जाना ही होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments