google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस विनाश की पहली गारंटी - बृजमोहन....

Oct 8, 2023
4 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

बृजमोहन ने किया भक्त कर्मा माता वार्ड में 2 करोड़ 43 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

कांग्रेस ने राजधानी को खोदापुर बना दिया-बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर 7 अक्टूबर, भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर को खोदापुर बना दिया है ।


मुख्यमंत्री को रायपुर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए कुछ नही किया, सिर्फ घोषणा की है चुनाव में सामने हार दिख रही है तब इन्हें शारदा चौक सड़क की याद आ रही है रायपुर में फ़्लाईओवर की याद आ रही है रायपुर के सड़कों की याद आ रही है।


बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पर जनता से धोखेबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एक बार फिर जनता को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण के लिए ना तो जमीन एक्वायर हुआ है, ना टेंडर हुआ है, ना वर्क ऑर्डर हुआ है, ना पर्याप्त राशि है और मुख्यमंत्री ने नारियल फोड़ दिया वैसे ही फ्लाई ओवर के लिए टेंडर हुआ ही नहीं है और मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर दिया।


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर भारत सरकार के प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के काम को छोड़ दे तो रायपुर राजधानी के लिए इस सरकार ने फूटी कौड़ी खर्च नहीं की मुख्यमंत्री एक काम नहीं बता सकते जो उन्होंने रायपुर के लिए किया हो एक नई सड़क नहीं बनी एक बड़ा सामुदायिक भवन नहीं बना एक ऑडिटोरियम नहीं बना, एक खेल मैदान नहीं बना । बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में विकास कामों को भी यह सरकार व्यवस्थित नहीं कर पाई।


बृजमोहन अग्रवाल ने आज भक्त कर्मा माता वार्ड चांगोराभाठा में 2 करोड़ 26 लख रुपए से 40 सड़कों के डामरीकरण का भूमि पूजन किया और कहा की रायपुर नगर निगम और नगरी प्रशासन विभाग 5 साल में शहर की जनता को कुछ नहीं दे पाई यह सड़क भी लोक निर्माण विभाग से राशि स्वीकृत कराकर बनाई जा रही है इसमें नगर निगम का एक पैसे का योगदान नहीं है।

लोक निर्माण विभाग से होने वाले 2 करोड़ 43 लाख 93 हजार से डामरीकरण के तहत संजय श्रीवास्तव के घर से आशा यादव के घर तक। लॉड्री से कागज कारखाना तक ।. देव ट्रेडर के बाजु गली। धन्वंतरि मेडिकल से भवन क्र. 1756 / 67 तक । सेलुन के बाजू गली से पार्षद ( उत्तम साहू ) के घर से अंतिम घर तक । यश प्रोवीजन स्टोर के बाजू गली से श्री कृष्ण किराना स्टोर तक। पार्षद कार्यालय के बाजू गली भवन क्र. 1886 / 67 (पी.एस. इन्दोलिया) के घर तक। श्रीदत्त सांई प्रोवीजन स्टोर से भवन क्र. 1937 / 67 ( दीपिका रोकड़) के घर तक ।रवि टी स्टॉल से म.न. (1976 / 67) प्यारे लाल सोनवानी के घर से होते हुए बोईरडी हड्डी जोड़ म.न. 2140/67 तक 10 म.न. 2042/67 देवांगन के घर से म.न. 2149 / 67 तक ।. रामेश्वर प्रसाद लहरी म.न. 1985 / 67 खुशी विला से विजय साहू म.न. 2196 / 67 तक। मेन रोड श्री राम नगर, श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के बाजू से म.न. 2098 / 67 तक, शिव किराना के बाजू गली से म.न. 2119 / 67 कुलेश्वर सोनी के घर तक। प्रकाश मेडिकल स्टोर से (चिंगरी नाला) मनोज कुमार शर्मा म.न. 2134/671, डॉ. देवा क्लिनिक, दाउ किराना स्टोर से म.न. 2153/67 तक। 116 गुरू कृपा वैष्णव टेलर्स से म.न. 2219 / 67 के मकान से मंगल राम देवांगन के घर तक ।

मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय वार्ड क्र 67 के बाजु गली से विजय साहू के म.न. 2196 / 18 न्यू चंगोराभाठा शीतला मंदिर ( तालाब के पास) से म.न. 2258/67 के सामने तक।

चमन लाल साहू म.न. 2302/67 के घर बाजू गली से म.न. 2284/67 तक। चौहान किराना स्टोर से म.न. 2333/67 तक ।

मुस्कान रेसीडेन्सी बोर्ड म.न. (2424/67) से म.न. 2402/67 तक। अरूण किराना स्टोर के बाजू गली से म.न. 2441 /67 तक।

मकान न. 2452/67 के सामने से म.न. 2397/67 तक। 24 टेमन ट्रेडर्स के सामने रोड से अंतिम रोड तक, दीपक किराना स्टोर के बाजु गली । (सकरा गली है।)


शासकीय प्राथमिक शाला के बाजू गली। गणेश साइकल स्टोर के बाजू गली।

पूजा ब्यूटी पार्लर (म.न. 1514/67 के घर से गणेश देवांगन 1504/67 तक। छ.ग. यादव समाज मनमोहन यादव के घर से सरजू साहू के घर तक । पूजा डेली नीड्स से प्रोफेसर साहू के घर तक। सांई-टी-स्टॉल से म.न. 1261 / 67 ( संजय डडसेना) के मकान तक । शांति कुंज ( मेन रोड करण नगर ) के सामने गली से किशोर पटले म.न. 2720 / 67 तक । 33 मेन रोड करण नगर आर्या प्लेय स्कूल ओम फर्नीचर के सामने से किरण विला तक। यश बुटीक एवं ट्रेडर्स के बाजू साई स्टेशनरी के सामने गली से श्रीकांत धावेकर म.न. 1067/67 तक । सृष्टि फैंसी स्टोर म.न. 524 / 67 से म.न. 530 / 67 (पूजा क्लाथ स्टोर) किरण उपाध्याय के घर तक ।मानसी किराना स्टोर से अलमारी फैक्ट्री से होते हुए अश्विनी तिवारी कि घर तक म.न. 71 /67 तक। म.न. 853/67 मनोकामना के सामने गली से महेश सैनी के घर तक 485 / 67 38 कमल कान्त शर्मा के घर म.न. 786 / 67 स विनोधर दीवान के म.न. 463/67 तक।

शांति निवास हेमंत साहू के घर से म.न. 789/67 से अमन पब्लिक स्कूल तक । 40. पी. एस. सीटी मुक्त मार्ग से अंतिम घर तक 41 वर्धमान कार स्टोर्स के बाजू रोड । इंडियन आईल पेट्रोल पुप के बाजू गली से कोमल ऑटो सर्विस सेंटर तक। कोमल ऑटो सर्विस सेंटर से सामुदायिक सुलभ शौचालय तक सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद उत्तम साहू, यादराम साहू, मोहन लाल वर्मा, रतिकांत साहू, गजा नंद मिश्रा, अजय ठाकुर गोपी देवांगन, कृष्णा, इभा माझी, ईश्वर, कमला बोडलकर, सुनीता चंद्रा, सरिता बोपचे, प्रवीण शर्मा, आनंद साहू, डोमन साहू, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html