google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली के लिए अयोध्या से पहली उड़ान 30 तारीख से शुरू...

Dec 14, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अयोध्या- 30 तारीख को शुरू हो रही अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली उड़ान है। यह उड़ान प्रमुख निजी एयरलाइंस इंडिगो शुरू करने जा रही है। इसकी बुकिंग बुधवार की देर शाम शुरू हो गई। शुरुआती टिकट की कीमत 7081 रुपये है। इंडिगो के अनुसार उड़ान संख्या 6ई 2129 दिल्ली के लिए अयोध्या से 30 दिसम्बर को शाम 1600 बजे उड़ान भरेगी। यह उड़ान 1715 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई 2128 1155 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी जो 1355 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेगी।


शुरुआती उड़ान 30 के बाद ट्रायल के तौर पर 6 जनवरी और 10 जनवरी को अयोध्या और नई दिल्ली के बीच संचालित होगी। इसके बाद 11 जनवरी से यह एक नियमित उड़ान के तौर पर आने जाने लगेगी। पहली उड़ान उद्घाटन केलिए होगी। जब नियमित उड़ान शुरू होगी तो यह दिल्ली के आगे अहमदाबाद तक जाएगी।


वहीं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। घरेलू उड़ानों में इंडिगो का अयोध्या 86वां गंतव्य होगा। आगे लोड के आधार पर उड़ानों की संख्या और बढ़ सकती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html