google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आदिवासी ग्रामीणों द्वारा धरना का पहला वर्षगांठ मनाया गया...

Nov 22, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नारायणपुर- आपने विवाह का वर्षगांठ तो अक्सर सुना होगा, लेकिन धरना का वर्षगांठ आपने नहीं सुना होगा. ऐसा ही कुछ बीते एक साल से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे अबूझमाड़ के ग्रामीणों ने किया. नारायणपुर जिले में अलग-अलग जगह पर धरने पर बैठे आदिवासी ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय से लगभग 26 किमी दूर इरकभट्टी धरना स्थल पर एकत्रित होकर धरना का पहला वर्षगांठ मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत रैली निकालने के साथ हुई, जिसके बाद पूजा-अर्चना के बाद नाच-गाना किया गया |


दरअसल, जिले 5 अलग-अलग जगह इरकभट्टी, ब्रहबेड़ा, तोयामेटा, मड़ोनार एवं ओरछा में घने जंगलों के बीच अस्थायी झोपड़ी बना कर अबूझमाड़ के हजारों आदिवासी ग्रामीण पिछले एक वर्ष से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. ग्रामीण मूल पेसा कानून लागू करना और वन संरक्षण अधिनियम 2022 को रद्द करने के अलावा नवीन पुलिस कैम्प स्थापना व सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html