एक्सप्रेस ट्रेन अंदर फायरिंग, वकील समेत कई यात्री बाल-बाल बचे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
झारखण्ड। सियालदह एक्सप्रेस में एक यात्री के फायरिंग करने की जानकारी सामने आई है. घटना गुरुवार की है, बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद उसे ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया है, रेलवे पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या फायरिंग करते समय वह शख्स नशे की हालत में तो नहीं था, उसके ब्लड सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है | घटना के वक्त सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में सवार एक वकील ने बताया कि अचानक हुई इस घटना के बाद काफी देर तक यात्री डरे सहमे रहे, वह चाहते थे कि पूरी ट्रेन की अच्छे से तलाशी ली जाए |
इस तरह का एक मामला जुलाई में भी सामने आ चुका है | तब पालघर स्टेशन के पास जयपुर मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में फायरिंग की घटना हुई थी | दरअसल, 31 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल के पूर्व कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने कथित तौर पर अपने वरिष्ठ अधिकारी टीकाराम मीना और ट्रेन में सवार तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी |
चौधरी को अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ हत्या और अपहरण का केस भी दर्ज किया गया था | इसके अलावा चौधरी पर धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी भड़काने की धारा भी लगाई गई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments