मैरिज हॉल में आग, 100 से ज्यादा लोगों की मौत......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इराक के उत्तरी प्रांत निनेवेह के अल-हमदानिया शहर में एक मैरिज हॉल में आग लगने से 100 से अधिक लोग मारे गए और 150 से अधिक अन्य घायल हो गए। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को प्रारंभिक रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी दी। आधिकारिक इराकी न्यूज एजेंसी (आईएनए) ने इराकी सिविल डिफेंस के हवाले से बताया कि घटना मंगलवार आधी रात से पहले हॉल बिल्डिंग में हुई, जो अत्यधिक ज्वलनशील निर्माण सामग्री से बनी थी।
शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इमारत के अंदर आतिशबाजी के कारण आग लगी। भीषण आग के कारण इमारत का वह हिस्सा ढह गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार घटना की जांच शुरू कर दी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments