आग ने पेपर मिल में मचाया उत्पात.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हावड़ा - रानीहाटी स्थित एक पेपर मिल में मंगलवार सुबह आग लग गयी. आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं | पेपर मिल में आग सुबह करीब 4:30 बजे लगी. सूचना अग्निशमन अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं |
हावड़ा के अग्निशमन अधिकारी रंजन कुमार घोष ने कहा, ”सुबह करीब साढ़े चार बजे हमें सूचना मिली और उसके बाद आसपास के इलाके में मौजूद दमकल की कुल पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.” इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।” पेपर मिल में भारी मात्रा में ज्वलनशील कागज मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई. आग लगने के कारणों की भी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments