google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 6 गाड़ियों ने पाया काबू....

Jan 23, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा के सलारपुर के सेक्टर-101 में मेट्रो पिलर के पास एक खाली पड़े प्लॉट में बने कबाड़ के गोदाम में सोमवार रात हुई आतिशबाजी के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


अग्निशमन कर्मियों ने कबाड़ से पहले प्लास्टिक को अलग किया। इसके बाद आग को बुझाना शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग सलारपुर सेक्टर 101 मेट्रो पिलर नंबर 77 के पास खाली प्लॉट में कबाड़ में लगी थी। किसी ने अवैध रूप से यहां कबाड़ डाला था। जिसमें पटाखा या अन्य चीज से आग लगी। आग पर काबू कर लिया गया। किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है। सीएफओ ने अपील की खाली पड़े प्लॉट या अन्य स्थानों पर खुले में कबाड़ न डाला जाए। इससे आग लगने की संभावना कहीं ज्यादा होती है। जिस खाली प्लॉट पर आग लगी। उसके आसपास काफी रिहाइशी इमारत और मकान हैं। ऐसे में आग बढ़ती या चिंगारी उठती तो कहीं और भी आग लग सकती थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html