ओम संस नमकीन एंड चिप्स की फैक्ट्री में लगी आग, एक मजदुर की मौत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अमरोहा - जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर में शुक्रवार तड़के नमकीन की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई। देखते ही देखते आग में भयानक रूप ले लिया। आग की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक फैक्ट्री में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो चुका था।
इसी बीच फैक्ट्री में एक मजदूर की आग में निकले धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मजदूर के परिजनों ने फैक्ट्री के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस और अधिकारियों ने किसी तरह मजदूर के परिवार को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments