चलती बोलेरो में लगी आग, सवार थे 14 श्रद्धालु...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद- सड़क पर चलती गाड़ी में भीषण आग लग जाने से दहशत फैल गई | जिस समय गाड़ी में आग लगी, उस समय उसमें 14 लोग सवार थे | सभी नवरात्रि के मौके पर डोंगरगढ़ गए थे | वहां से वापसी के दौरान तरौद गांव के पास गाड़ी में अचानक आग लग गई | नवरात्र के मौके पर छत्तीसगढ़ सहित आस पास के राज्यों से भी लोग डोंगरगढ़ पहुंचते हैं |
आज नवरात्रि का तीसरा दिन है | इन नौ दिनों में लाखों भक्त मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ जाते हैं | कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरी के 14 भक्तों ने भी बम्लेश्वरी मां के दर्शन की सोची और सोमवार को डोंगरगढ़ पहुंचे | वहां से वापसी के दौरान उनकी गाड़ी में अचानक धुआं उठने लगा | धुआं उठता देख बिना देर किए सभी गाड़ी से उतर गए | जिससे सभी 14 लोगों की जान बच गई | इनमें 4 बच्चे भी शामिल थे |
बीच सड़क पर गाड़ी में आग लगने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई | गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि गाड़ी में आग लगने के बाद वे जैसे तैसे अपनी जान बचाने में सफल रहे लेकिन उनका पूरा सामान, मोबाइल जलकर खाक हो गया | इसी बीच लोगों ने बालोद पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी | बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खाली कराया | गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments