google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बंजारों की बस्ती में लगी आग...

Dec 3, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

फिरोजाबाद- यूपी के फिरोजाबाद के जसराना के गांव खड़ीत स्थित बंजारों की बस्ती में आग लग गई। इसमें तीन मासूम जिंदा जल गए। अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग में जलकर तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। आग ने मासूमों को उस वक्‍त अपने आगोश में लिया जब वे गहरी नींद में सो रहे थे।


आग से तड़पते बच्‍चों की चीख-पुकार सुनकर पिता की नींद खुली। उन्‍होंने बच्‍चों को बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी आंखों के सामने ही एक साल की बेटी और चार साल के बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं एक बेटा और बेटी को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां से डॉक्‍टरों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उनमें से एक बच्‍ची की मौत हो गई।


आग की चपेट में आकर मारे गए बच्‍चों में चार वर्षीय अनीश, तीन वर्षीय रेशमा और सात वर्षीय सामना शामिल हैं। जबकि बच्‍चों के 33 वर्षीय पिता सलीम भी गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। सलीम का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार झोपड़ी में आग लगी देखकर बड़ी संख्‍या में ग्रामीण इक्‍ट्ठा हो गए। उन्‍होंने किसी तरह आग पर काबू पाया और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


परिवार ने आरोप लगाया है कि किसी ने जानबूझकर यह आग लगाई है। वहीं गांववालों का कहना है कि अलाव की चिंगारी से झोपड़पट्टी में आग लगी। यहां डेरा बंजारों की बस्‍ती थी। इसमें सौ के करीब झोपड़ियां बनी हुई थीं। परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला हुआ था लेकिन तीसरी किस्‍त जारी नहीं होने से मकान अधूरा पड़ा है।


परिवार की महिला देर रात पानी भरने के लिए गई हुई थी वरना वह भी आग की चपेट में आ जाती। घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्‍थल का जायजा लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html