रजाई गद्दे के टेंट गोदाम में लगा आग,फंसे 20 से अधिक लोग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रजाई गद्दे के एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में घंटों तक 2 लोगों की जान फंसी रही। साथ ही गोदाम के ऊपरी मंजिल पर करीब 20 से अधिक युवक कमरों में फंसे रहे। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को सकुशल बाहर निकाला। आग लगने से 3 लाख के रजाई गद्दे पूरी तरह से जल कर खाक हो गए।
ग्वालियर के अवाड़पुरा कम्पू इलाके के हरिजन कॉलोनी स्तिथ रजाई गद्दे के टेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। वहीं मकान के ग्राउंड फ्लोर में रखे रजाई गद्दों में भीषण आग लगने से 2 लोगों की जान आफत में पड़ गई। वहीं ऊपरी मंजिल पर करीब 20 से ज्यादा युवक कमरों में काफी देर तक फंसे रहे।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने सभी को सकुशल बाहर निकाला। भयानक रूप ले चुकी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस भीषण आग से लगभग 3 लाख के रजाई गद्दे जल गए। साथ ही एक लाख नगद और कपड़े सहित अन्य सामान भी आगजनी की चपेट में आ गए। आगजनी के पीछे शॉर्ट सर्किट होने का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे घटना की जांच की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments