google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्लोन एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, नई दिल्ली-दरभंगा...

Nov 16, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इटावा में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के तीन कोच में आग लगी थी। फिलहाल, हालात पर काबू पा लिया गया है। ट्रेन नंबर 02570 के जनरल कोचों में आग लगी थी। ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकी थी। जिसके बाद रात 8:18 बजे ट्रेन को बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हो गई थी। फिलहाल, कानपुर में तीन कोच को जोड़ा जाएगा। हादसे में 200 से 250 लोग प्रभावित हुए हैं।


इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन की 3 बोगियों में आग लगी थी। मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


मिली जानकारी के मुताबिक, एस एक और एस दो कोच में आग लगी। आग लगने के बाद कोच में भगदड़ मच गई। इंजन समेत अन्य कोचों को अलग कर दिया गया है। सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। आग की चपेट में आने से आठ लोग झुलस गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के चलते कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ थी। आग लगने की वजह से सैकड़ों यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस, कामख्या एक्सप्रसे समेत कई ट्रेनें लूप पर खड़ी हुई हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जब ट्रेन संख्या 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी एस एक कोच से धुआं उठने लगा। जिसे देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन रुकवा दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कोई चोट या हताहत नहीं है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html