FIR दर्ज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे की बढ़ी टेंशन......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे के खिलाफ रामपुर में FIR दर्ज की गई है | वरिष्ठ अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर की कोतवाली सिविल लाइंस में धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत की है | इस मामले को लेकर अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने कहा कि 4 सितंबर 2023 को अखबार में विस्तार से खबर छपी कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन जो तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के पुत्र हैं, उन्होंने सनातन धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू और मलेरिया से कर दी थी | अगले दिन कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियंक खड़गे ने भी उदयनिधि के भाषण का समर्थन किया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments