दिग्विजय के कांग्रेस से फर्जी इस्तीफ़ा मामले में भोपाल में एफआईआर दर्ज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता देने के फर्जी इस्तीफे के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
हम बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद दिग्विजय सिंह के कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर कांग्रेस और खुद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को फर्जी बताकर इस्तीफे खंडन किया था।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, इंटरनेट मीडिया के समन्वयक योगेंद्र सिंह परिहार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि दिग्विजय सिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से उनका फर्जी इस्तीफा वायरल किया गया है। कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी पर दिग्विजय सिंह का फर्जी इस्तीफा तैयार कराने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. हितेश वाजपेयी पर लगाया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments