प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज, ब्लड डोनेट किए युवक की हुई मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हरियाणा- सोनीपत में एक युवक की रक्तदान करने के बाद घर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ गई | तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया | लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | मृतक के परिजनों ने रोहतक प्राइवेट हॉस्पिटल के ब्लड बैंड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है |
घटना सोनीपत के गांव मुडलाना गांव की है | 23 अक्टूबर को 30 साल का मनीष अपनी जान पहचान की एक महिला को ब्लड डोनेट करने के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया | दरअसल, महिला को खून की जरूरत थी | इसलिए मनीष ने महिला को अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट किया | लेकिन जैसे ही वह रक्तदान करके घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई | घर वाले आनन-फानन में उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे | लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई |
परिजनों का आरोप है कि रोहतक के निजी अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ की लापरवाही के कारण मनीष की जान चली गई | उन्होंने मनीष के शव को उस अस्पताल के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया | इस कारण वहां घंटों तक जाम लगा रहा | मांग कि लापरवाही बरतने वालों को गिरफ्तार किया जाए |
बात पुलिस तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे | उन्होंने मृतक के घर वालों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी | तब जाकर मृतक के घर वाले शांत हुए और जाम को खोला गया | डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि मृतक मनीष के परिजनों की तहरीर पर प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है | दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |मामले की जांच की जा रही है | मनीष शादीशुदा था और उसका 6 महीने का बेटा भी है मनीष की मौत के बाद से घर में मातम का माहौल है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments