हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करने की दिलाई शपथ...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ - के बिलासपुर में एक स्कूल के हेडमास्टर पर आरोप है कि उसने बच्चों और आसपास के लोगों को हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ दिलाई. हालांकि, जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया. इसके अलावा विभाग ने भी निलंबित कर दिया है. आरोपी हेडमास्टर का नाम रतनलाल सरोवर है |
एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है. अपने इस व्यवहार के लिए आरोपी हेड मास्टर ने अफसोस भी जताया है. इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है. हिंदू जागरण मंच ने बताया कि यह घटना काफी निंदनीय है |
यह पूरा मामला बिलासपुर शहर के रतनपुर का है. रतनपुर थाने की पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर रतनलाल सरोवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि, हिरासत के बाद रतनलाल ने माफी भी मांग ली है. इस पूरे मामले पर रतनपुर पुलिस ने बताया कि रूपेश कुमार शुक्ला नाम के शख्स ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है |
आरोप है कि मोहतराई गांव में 22 जनवरी को अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न मनाया जा रहा था. उसी दिन रतनलाल सरोवर ने गांव के लोगों और स्कूल के बच्चों को चौक पर एकत्रित किया और हिन्दुओं के आराध्य भोलेनाथ, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-पाठ न करने की शपथ दिलाई. इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है. हिंदू जागरण मंच के सौरभ दुबे ने बताया कि यह घटना काफी निंदनीय है इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने पुलिस से आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है |
एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है. अपने इस व्यवहार के लिए आरोपी हेडमास्टर ने अफसोस भी जताया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments