google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा प्रत्याशी समेत 10 लोगों पर हुआ FIR दर्ज...

Nov 19, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जबलपुर- जबलपुर में मतदान के बाद जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग और बमबाजी हुई थी। यहां कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर फायरिंग की गई थी। इस घटना में एक ASI भी घायल हो गए थे। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने अंचल सोनकर, बेटे राम सोनकर, राजा सोनकर, दामाद उमेश सोनकर समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। सभी पर धारा 307, बलवा, विस्फोटक के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद घमापुर थाना पुलिस ने सभी पर नामजद एफआईआर की है।


शुक्रवार मतदान वाले दिन घमापुर थाना अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय पर हमला हुआ था जिसमें पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए थे। कल हमले के दौरान भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर, उनके दोनों बेटे और दामाद भी साथ में मौजूद थे।


क्षेत्र में हंगामे के बाद भारी तनाव की स्थिति थी। पुलिस की टीम माहौल को शांत बनाने की कोशिश कर रही थी मगर उपद्रवी माहौल को बिगाड़ने के लिए लगातार बमबारी कर रही थी। तनाव पूर्ण माहौल के बाद कलेक्टर और एसपी को मोर्चा संभालना पड़ा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html