google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

FIR दर्ज - पराली का धुंआ उड़ाने वाले किसान पर...

Nov 13, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरियाणा की हवा में इस प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई है। जिसके कारण प्रशासन ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद एक किसान ने बड़ी चतुराई से पराली जलाने की जुगत निकाली, लेकिन किसान की चतुराई काम नहीं आई। दरअसल आरोपी किसान ने दिवाली की आड़ में पराली में आग लगा दी। पराली जलाने पर गांव मौजदीन के किसान बलदेव सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के बयानों के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


दरअसल कृषि विभाग पराली न जले इसके लिए सेटेलाइट से निकरानी रखे हुए हैं। शायद किसान को ये बात पता नहीं थी। इस लिए बलदेव ने सोचा की दिवाली के दिन धुएं और पटाखों की आड़ में पराली जला दी जाए। त्योहार के दिन सब सेलिब्रेशन में व्यस्त होंगे, जिससे किसी कोई खबर नहीं लगेगी। सब मन मुताबिक नहीं हुआ इसलिए किसान फंस गया। पराली जलाने को लेकर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर हेमंत सिंह ने बताया कि हरसेक की सेटेलाइट इमेज से गांव मौजदीन में पराली जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। रविवार रात को आठ बजे के करीब जब लोकेशन पर जाकर देखा तो गांव मौजदीन निवासी बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह अपने खेत के अंदर धान की पराली में आग लगा रहा था। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। ऐसे में गांव मंगला में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के ब्यानों के आधार पर किसान बलदेव सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html