google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस अधकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पर FIR.....

Aug 16, 2023
1 min read



























































पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी संघ की शिकायतों पर पुलिस ने उनके खिलाफ महबूबनगर जिले के भूतपुर, जडचेरला और नगरकुर्नूल में मामले दर्ज किए। रेवंत रेड्डी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153, 504, 505 (2) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेवंत रेड्डी के खिलाफ शिकायत नगरकुर्नूल जिला पुलिस अधिकारी संघ के अध्यक्ष गुणवर्धन ने जिला पुलिस अधीक्षक के पास दर्ज कराई है। रेड्डी ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों को धमकी दी थी।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, रेवंत रेड्डी और दो अन्य कांग्रेस नेताओं वामशीचंद रेड्डी और संपत कुमार के खिलाफ नगरकुर्नूल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को एक बैठक को संबोधित करते हुए टीपीसीसी प्रमुख ने महबूबनगर पुलिस को चेतावनी दी थी। उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से कहा था कि 100 दिन में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम डायरी में लिखे गए थे। अगली सरकार उन्हें 'ब्याज सहित भुगतान' करेगी। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में महबूबनगर जिले के कुछ नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए यह टिप्पणी की थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html