google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

माफिया अतीक अहमद पर एक के बाद एक हो रही FIR...जानें पूरा मामला

Oct 23, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रयागराज- माफिया अतीक अहमद की हत्या के छह महीने बीत चुके हैं लेकिन गुनाहों की दुनिया में उसका नाम आज भी जिंदा है। उसके नाम पर हो रहे जुर्म लगातार सामने आ रहे हैं। अतीक का नाम जोड़कर लोग आज भी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में छह केस दर्ज हुए जिसमें कहीं न कहीं अतीक का नाम जुड़ा रहा। कभी पुलिस तो कभी पीड़ितों ने अतीक से केस का रिश्ता जोड़ा।


उमेश पाल की हत्‍या के बाद से जेल जाने के डर से उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। दो बेटे जेल में बंद हैं लेकिन हैरानी की बात है कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित अपने शिकायत पत्रों में अतीक से आरोपियों का नाम जोड़ रहे हैं। आज भी अतीक के नाम पर धमकी देने की बात लिख रहे हैं। पहले अतीक के डर से कोई उसके खिलाफ बोलता नहीं था। उसकी हत्या के बाद पीड़ित सामने आए और अतीक और उसके गुर्गों पर मुकदमा दर्ज कराया। अब जमीन संबंधित वर्षों पुराने मामलों में भी अतीक का नाम सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है।


कालिंदीपुरम निवासी सुधा जोशी ने राजरूपपुर के जितेंद्र सिंह के खिलाफ ठगी और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर धूमनगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के मुतबिक अतीक अहमद का करीबी बनकर आरोपी ने सरकारी जमीन पर मकान बनवाकर आठ लोगों को बेच दिया। गौस नगर, करेली निवासी एनायत उल्लाह ने डॉ. परवेज, रईस अहमद और उसके बेटे साकिब के खिलाफ करेली में एफआईआर दर्ज कराई है। अतीक के आदमी बनकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।


झूंसी कोहना के इरफान आलम ने इरशाद अहमद, तुफैल अहमद, हुसैन और शादाब के खिलाफ झूंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अतीक अहमद का खुद का एहसान बताकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोरांव पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। ब्लॉक प्रमुख अतीक गैंग से जुड़ा है। वह अतीक का रिश्तेदार बताया जाता है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।


सिविल लाइंस के आजम खान ने करेली थाने में लड्डन कबाड़ी समेत अन्य पर रंगदारी समेत धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अतीक अहमद के गुर्गों के नाम पर हाथ काटने की धमकी दी। खुल्दाबाद पुलिस ने अनीश कबाड़ी और उसके बेटे रहमान को सात देसी बम के साथ गिरफ्तार किया। आरोप लगाया कि अतीक के चकिया कार्यालय में दोनों बम छिपाने जा रहे थे। अतीक के बेटे के गाड़ी के आगे पीछे जश्न मनाया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html