google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षिका की क्रूर हरकत के बाद FIR, छात्र को साथियों से पिटवाया.....

Aug 26, 2023
1 min read




























































उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल में बच्चे की पिटाई | इसमें एक शिक्षिका दूसरे बच्चों से एक मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ लगवा रही थी, टीचर ने धर्म के आधार पर टिप्पणी भी की, इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया, यूपी की सियासत में भी हलचल मच गई | पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, बच्चे की गलती इतनी थी कि वो पहाड़ा याद करके नहीं आया था |


पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई है, पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने धारा 323, 504 के तहत एक्शन लिया है, इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र ने कहा कि मैडम ने पिटाई करवाई थी, क्योंकि कुछ गलती कर दी थी मैंने मुझे पहाड़ा याद नहीं था, इसलिए मुझे बच्चों से पिटवाया बच्चों से कहा कि मुझे वो आके जोर जोर से मारें एक घंटे तक मारते रहे मुझे दरअसल, यह मामला मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है, यहां स्कूल चलाने वाली टीचर तृप्ता त्यागी एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवा रही थी|


इस मामले में मंसूरपुर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. अध्यापिका द्वारा एक छात्र की क्लास के अन्य बच्चों से पिटाई कराने और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html