google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जशपुर जिले में आपदा प्रभावित 16 परिवारों को 64 लाख की आर्थिक मदद...

Oct 14
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों को संबल देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के विभिन्न इलाकों में दुर्घटनाओं के दौरान जान गंवाने वाले 16 व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 64 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक पीड़ित परिवार के निकटतम वारिस को 4-4 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।


जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये सभी मामले मुख्य रूप से कुएं, तालाब, नदी, बांध और अन्य जलस्रोतों में डूबने से हुई मौतों से जुड़े हैं। जिले के अलग-अलग विकासखंडों से आए इन प्रकरणों में प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सहायता राशि मंजूर की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।


इन मामलों में स्वीकृत हुई सहायता राशि

  • कुनकुरी तहसील: ग्राम बेमताटोली में कुएं में डूबने से हुई मनीषा बाई की मृत्यु के मामले में ललकू राम के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत।


  • जशपुर तहसील: ग्राम बाहमनपुर में तालाब में डूबने से जान गंवाने वाले बीकांत तिर्की के प्रकरण में बरनाबास तिर्की को 4 लाख रुपये की सहायता।


  • फरसाबहार तहसील: ग्राम सिंगिबहार में सरस्वती बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर अनूप राम के आवेदन पर 4 लाख रुपये मंजूर।


  • मनोरा तहसील:


    • ग्राम पटिया (अंगराकटोना) में बांध के पानी में डूबने से लच्छू राम की मृत्यु पर मधुरा राम को 4 लाख रुपये।


    • ग्राम रेमने में ईब नदी में डूबने से बलदेव राम के निधन पर जगमाईत बाई को 4 लाख रुपये।


    • ग्राम लिटिम में कुएं में डूबने से मोनिका एक्का की मृत्यु के मामले में ओंकार एक्का को 4 लाख रुपये।


    • ग्राम डड़गांव में लावा नदी में डूबने से सफदर अंसारी की मृत्यु पर चमन खातून को 4 लाख रुपये।


    • ग्राम गुल्लू में नदी में डूबने से मनोज खलखो के प्रकरण में अनिता खलखो को 4 लाख रुपये।


    • ग्राम गेधा में तालाब में डूबने से पटला राम के निधन पर बिहनी बाई को 4 लाख रुपये की सहायता।


  • तपकरा तहसील: ग्राम साजबहार (कंडरापानी) में तालाब में डूबने से शबनम तिग्गा की मृत्यु पर संतोष तिग्गा को 4 लाख रुपये मंजूर।


  • फरसाबहार तहसील:


    • ग्राम कोनपारा में डेम के पानी में डूबने से नरेन्द्र डनसेना की मृत्यु के मामले में राम प्रसाद डनसेना को 4 लाख रुपये।

    • ग्राम गारीघाट (किनकेला टोला) में कुएं में डूबने से सागरमती बाई के निधन पर जयपाल साय को 4 लाख रुपये।

    • ग्राम भालूमुंडा में नदी में डूबने से शिवानी शाह की मृत्यु पर शीतल शाह को 4 लाख रुपये।

    • ग्राम कुंहारबहार में कुएं में डूबने से अमीन राम की मृत्यु पर फूलमेत बाई को 4 लाख रुपये।

    • ग्राम माटीपहाड़छर्री में कुएं में डूबने से संकुंद्रो साय के निधन पर पदना बाई को 4 लाख रुपये।


  • पत्थलगांव तहसील: ग्राम गोडीकला में कुएं में डूबने से विनोद महंत की मृत्यु के मामले में देवकुंवर के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत।


संकट की घड़ी में संबल बनी सरकार

परिजनों की असामयिक मृत्यु से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन की ओर से मिलने वाली यह राशि परिवारों को जीवन को पुनः व्यवस्थित करने में संबल प्रदान करेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा और दुर्घटना से प्रभावित हर पात्र परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html