google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जाने आंकड़ें...

Oct 6, 2023
2 min read





































































रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव घोषणा के पहले निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. अगस्त में शुरू हुए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम पूरा कर फाइनल लिस्ट जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता नई सरकार तय करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पहली बार राज्य में पुरुष से ज्यादा महिला मतदाताओं की संख्या है.इस बार मतदाता सूची में सात लाख से ज्यादा नए वोटर लिस्ट में जुड़े हैं. जिन पर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं. महिला और युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां लगातार लोकलुभावन वादे भी कर रही हैं |


पुरषों से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या....

दरअसल, बुधवार (4 अक्टूब) को छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कांफ्रेंस कर छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. उन्होंने मीडिया को बताया कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 4 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. इसके बाद राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता है. इनमें से एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता हैं, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है. उन्होंने बताया बताया कि अगस्त में शुरू हुए नए वोटरों को जोड़ने के काम में राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं |


फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 18 लाख से ज्यादा....

निर्वाचन आयोग ने अपनी फाइनल लिस्ट के साथ राज्य के प्रोजेक्ट जनसंख्या को लेकर कहा कि राज्य में 3 करोड़ 3 लाख 80 हजार तक हो सकती है. साल 2011 के जनगणना के अनुसार राज्य में 2 करोड़ 55 लाख लोग थे, लेकिन करीब 12 साल में 48 लाख के आस पास जनसंख्या बढ़ने का अनुमान है. वहीं 2023 में 18 से 19 साल के होने वाले नए मतदाताओं की संख्या भी निर्वाचन आयोग ने जारी किया है. इसके अनुसार 18 लाख 68 हजार 636 फर्स्ट टाइम वोटर हैं यानी महिलाओं के बाद राज्य के फर्स्ट टाइम वोटर भी इस बार चुनाव में पार्टियों का ध्यान खींचने वाले है |


जाने कितने है सर्विस और 80 प्लस वाले वोटर?....

आपको बता दें, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के दौरान कुल 10 लाख 10 हजार 699 लोगों ने फार्म 6 के माध्यम से नाम जोड़े गए, जबकि 2 लाख 90 हजार 874 लोगों का नाम फार्म 7 के माध्यम से विलोपित किया गया है. इस प्रकार अब कुल 7 लाख 19 हजार 825 नए मतदाता अगस्त महीने के बाद वोटर लिस्ट में जुड़े हैं. वहीं सर्विस वोटर्स की संख्या 19 हजार 839 है और 80 साल से ज्यादा उम्र के 1 लाख 86 हजार 215 मतदाता हैं. राज्य के 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html