google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हथियार धारियों को अंतिम अल्टीमेटम, जमा नहीं किए लाइसेंसी...

Oct 16, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - रायगढ़- आचार संहिता लागू हुए छह दिन हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद जिले में हथियारों के जमा कराने की गति धीमी है। जानकर हैरानी होगी कि जिले में अभी भी 300 से अधिक लाइसेंस धारियों ने अपना हथियार अब तक जमा नहीं किया है। ये आंकड़ा प्रदेश में सबसे अधिक है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित थानों के द्वारा लगातार लाइसेंस धारियों को कॉल कर हथियार जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। स्पेशल केसेस में विशेष अनुमति को छोड़कर जल्द ही बाकी के हथियार जमा करा लिए जाएंगे ।


दरअसल, आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी लाइसेंसधारियों से हथियार जमा कराए जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा गार्ड व पुलिस कर्मियों के अलावा स्पेशल केस में विशेष अनुमति से हथियार रखने की अनुमति दी जाती है।


रायगढ़ जिले की बात करें तो जिले में 537 लाइसेंसधारी हैं जिनमें से पांच दिनों के भीतर सिर्फ 239 ने ही अपना हथियार थाने में जमा कराया है। तकरीबन सौ लोगों ने हथियार रखने की अनुमति ली है, लेकिन इसके बावजूद दो सौ से अधिक हथियार अभी लाइसेंसधारियों के पास हैं।


आंकडों पर ध्यान दें तो 15 अक्टूबर तक की स्थिति में बिलासपुर में महज 212 लोगों से, कोरबा में 88 लोगों से जशपुर में 04 लोगों से ही हथियार जमा कराना शेष था। प्रदेश में सबसे अधिक रायगढ़ में 306 लोगों के हथियार जमा नहीं हो पाए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद सभी लाइसेंसधारियों को हथियार जमा कराने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। सभी थानों में लगातार हथियार जमा कराए जा रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html