google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज, 3 महिला और 7 पुरुष गिरफ्तार.....

Oct 8, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा ओवर ब्रिज में वाहन पास करने (साईड लेने ) के नाम पर दो पक्षों में मार पीट वाद विवाद हो गया था. जिसमे घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस तत्परता से कार्यवाही करते हुए मामले में दोनो पक्षों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर सभी 10 आरोपी को गिरफ्तार कर 4 पहिया वाहन भी जप्त किया। इस मामले में प्रार्थिया डिंपल ईसरानी पति शैलेश ईसरानी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 643/23 धारा 294,323,341,506,147 भादवि पंजीबद्ध कर मामले के 7 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है |


नाम आरोपी

  1. आकाश शर्मा पिता प्रवीर शर्मा

  2. राहुल वैष्णव पिता बालेश्वर वैष्णव

  3. गौतम सिंह राजपूत पिता मंगल सिंह

  4. रवरी भारती पिता रविकुमार भारती

  5. आसिमा लाल पिता आसित लाल

  6. अपूर्व भट्टाचार्य पिता आशीष भट्टाचार्य

  7. अजय महापात्र पिता जुगल महापात्र

साथ ही आरोपीगण घटना कारित कर इमलीडीह में छिपे हुए थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया इस दौरान आरोपी वाहन चालक शराब पी रखे थे जिस पर मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई और एक स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक MP 18 CA 0965 तथा एक स्विफ्ट वाहन क्रमांक CG 04 HX 9519 भी जप्त किया गया |


इसी तरह दूसरे प्रकरण में प्रार्थिया रावरी भारती के साथ मारपीट तथा दांत से काट कर चोट पहुचाये जाने के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 644/23 धारा 294,323,506,34 भादवि दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं. जिसमें शैलेश इशरानी पिता नरेश ईसरानी, डिंपल ईसरानी पति शैलेश ईसरानी और आकाश सचदेव पिता अशोक सचदेव शामिल है. आरोपी वाहन चालक द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर मामले में मोटर व्हीकल की धारा 185 भी जोड़ी गई और एक ईको स्पोर्ट वाहन क्रमांक CG 04 NF 3400 भी जप्त की गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html