google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भोपाल में फाइनल शो के पहले 26 को भी उड़ेंगे फाइटर प्लेन.....

Sep 25, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी भोपाल में 30 सितंबर को आसमान में जोरदार नजारा दिखाई देगा। इस दिन यहां एयर शो होने जा रहा है। यह सेना और एयरफोर्स की ज्वाइंट एक्टिविटी होगी जिसे लोग बड़े तालाब के किनारे खड़े होकर देख सकेंगे। खास बात यह है कि 30 सितंबर को फाइनल शो के पहले 26 सितंबर को रिहर्सल भी होगी। इस दिन भी आमजन फाइटर प्लेन की उड़ान देख सकेंगे। शो के लिए एयरफोर्स ने तकनीकी सिस्टम लगाना शुरू कर दिया है। एयर शो के प्रमोशन के लिए भी एक्टिविटी की जा रही है।


एमपी की राजधानी भोपाल में 30 सितंबर को आसमान में जोरदार नजारा दिखाई देगा। इस दिन यहां एयर शो होने जा रहा है। यह सेना और एयरफोर्स की ज्वाइंट एक्टिविटी होगी जिसे लोग बड़े तालाब के किनारे खड़े होकर देख सकेंगे। खास बात यह है कि 30 सितंबर को फाइनल शो के पहले 26 सितंबर को रिहर्सल भी होगी। इस दिन भी आमजन फाइटर प्लेन की उड़ान देख सकेंगे। शो के लिए एयरफोर्स ने तकनीकी सिस्टम लगाना शुरू कर दिया है। एयर शो के प्रमोशन के लिए भी एक्टिविटी की जा रही है। फाइटर प्लेन के एयर शो के लिए एयर फोर्स कई कवायद कर रही है। इसमें एयर फोर्स एयर शो के प्रमोशन के लिए भी एक्टिविटी कर रही है। इसके अंतर्गत एयर फोर्स की बैंड टीम को आगे किया गया है। एयर फोर्स की बैंड टीम एयर शो के प्रमोशन के लिए देश-भक्ति के गानों और धुनों की शहर के अलग- अलग स्थानों पर प्रस्तुति दे रही है।


एयर फोर्स के अधिकारियों के अनुसार 22 सितंबर से शुरु हुए एयर शो के ये प्रमोशन 30 सितंबर तक चलेंगे। एयर फोर्स के बैंड शहर के अलग-अलग 9 स्थानों पर ये प्रस्तुति देंगे। रविवार को शौर्य स्मारक में होने वाली बैंड प्रस्तुति बारिश के चलते सुभाष स्कूल में रखी गई। इधर एयर फोर्स शो के लिए सभी फाइटर प्लेन रिहर्सल भी शुरू करेंगे। एयर शो के लिए फाइटर प्लेन की रिहर्सल 26 सितंबर से शुरु होगी जबकि फाइनल शो 30 सितंबर को रहेगा।


तकनीकी सिस्टम लगाना शुरू कर दिया

26 सितंबर से शुरू हो रही फाइटर प्लेन की रिहर्सल के लिए बड़ा तलाब के पास एयरफोर्स ने तकनीकी सिस्टम लगाना शुरू कर दिया है। शो को लोग बड़े तालाब के किनारे खड़े होकर देख सकेंगे। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में एक बैठक आयोजित की जिसमें पुलिस प्रशासन के अफसरों के बीच ट्रैफिक को लेकर चर्चा हुई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html