TTE और GRP जवानों के बीच मारपीट, टिकट मांगने पर ट्रेन में टीटीई को कुत्ता कहकर पीटा........

उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में जीआरपी के सिपाही और कोच के टीटीई भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले में टीटीई ने इलाहाबाद मुख्यालय में जीआरपी के 5 सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और कैश लूटने की शिकायत दर्ज कराई है |
दोपहर 2.30 बजे प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस मथुरा से प्रयागराज जा रही थी। घटना के दौरान फतेहपुर जीआरपी थाने के एसओ साहब सिंह चार सिपाहियों के साथ कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी फतेहपुर जाने के लिए ट्रेन के कोच संख्या ए-2 में सवार हुए थे ।
कोच के टीटीई नितेश कुमार का आरोप है कि जब उनसे टिकट के बारे में पूछा गया तो वे मारपीट करने लगे. इसके बाद उन्होंने कोच अटेंडेंट वीके शर्मा और नितेश कुमार के साथ मारपीट की। यह भी आरोप है कि जीआरपी के अन्य जवान भी पहुंचे और वीके शर्मा व नितेश कुमार के साथ मारपीट की |
इस बीच, रेलवे कर्मचारियों पर हमले को लेकर कई रेलवे यूनियन कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments