google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट, 17 साल के लड़के की मौत...

Dec 24, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - दिल्ली में स्कूली छात्रों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट में 17 साल के लड़के की मौत हो गई. मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके का है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल मामले में जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, छात्रों के बीच झगड़ा 12 दिसंबर को हुआ था |


झगड़े के बाद छात्रों के एक गुट ने 15 दिसंबर की शाम पांच बजे 17 साल के एक लड़के को भजनपुरा के डी ब्लॉक के पास पिटाई कर दी. इससे लड़के के सिर और चेहरे पर चोट आई गई. हालांकि, उस समय आपस में बातचीत कर किसी तरह मामला निपटा दिया गया. घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया |


पुलिस के मुताबिक, 23 दिसंबर को अचानक से लड़के की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई. परिवार वाले तुरंत लड़के को लेकर जीटीबी हॉस्पिटल गए जहां से उसे आरएमएल के लिए रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान 23 दिसंबर की रात को पीड़ित छात्र की मौत हो गई |


दिल्ली पुलिस को इस मामले में पहली शिकायत 23 दिसंबर को जीटीबी हॉस्पिटल से मिली थी. लड़के के पिता ने पुलिस को मारपीट की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली. अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद मौत की असली वजह पता लगेगी. पुलिस का कहना है कि केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद अहम साबित होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html