google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उरला के शराब दुकान में मारपीट....

Dec 1, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कल शाम मारपीट,धारदार हथियार से मारने की अलग अलग चार घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें एक ने शराब पीने के लिए पैसा न देने और दूसरे शराब का ओवर रेट का विरोध करने पर मारपीट की। आनंदम वर्ल्ड सिटी कचना निवासी पार्थ टंडन (उम्र 22 वर्ष) ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कल शाम अहफाज और साथी महाकाल पान दुकान के पास पार्थ से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। नहीं देने पर हाथ मुक्के से मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देकर नुकीली चीज से चोट पहुंचाया। पार्थ की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 327 का मामला दर्ज किया। अभनपुर के सरस्वती नगर वार्ड-2 निवासी राकेश सिन्हा (उम्र 36 वर्ष) कल शाम छोटे उरला के शराब दुकान गया था। शराब देकर सेल्समैन ने ओवर रेट मांगा। राकेश ने इसका विरोध किया तो आदित्य बघेल और दो अन्य ने मारपीट की। राकेश ने थाने जाकर उनके खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।


इधर निगम मुख्यालय के पास आधी रात डेढ़ बजे बैजनाथ पारा निवासी मो.हासिम (उम्र 23 वर्ष) के साथ अविनाश बिल्ला ने बिना कारण विवाद कर हाथ मुक्के और बियर बॉटल फोड़कर चोट पहुंचाया। हासिम, तत्काल कोतवाली थाने जाकर धारा 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कराया। मोवा पंडरी पुलिस ने अवनि विहार दलदल सिवनी निवासी पति,पत्नी के बीच घरेलू बात पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। दीप्ति पिल्ले (उम्र 41 वर्ष) और पति मितेश स्वामी के बीच कल रात 9.45 बजे किसी बात पर विवाद में मारपीट हुई। रात 11 बजे थाने पहुंच कर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html