google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प. बंगाल के विधायक बिलाईगढ़ प्रवास पर, लोगों से मुलाकात को कहा सकारात्मक....

Sep 18, 2023
2 min read




























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पश्चिम बंगाल के विधायक नदियाचंद बवरी एक हफ्ते तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने एक हफ्ते तक बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी को बेकरार बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति बदली है। इस बार प्रत्याशियों के चयन से पहले पार्टी संगठन से चर्चा कर रही है। इसके लिए दूसरे राज्यों के विधायकों ने प्रदेश में डेरा डाला हुआ है। संगठन के आधार पर मिले फीडबैक को विधायक केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। बिलाईगढ़ जैसी हाई प्रोफाइल विधानसभा में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के विधायक नदियाचंद बवरी को प्रवास पर भेजा।


अलग-अलग मंडलों का किया दौरा- इस दौरान विधायक नदियाचंद बवरी ने अलग-अलग मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं से बात की। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुभाष जालान से मिलकर वापस लौट गए। आपको बता दें कि बिलाईगढ़ विधानसभा में बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन कार्यकर्ता जानना चाह रहे हैं कि इस बार टिकट किसे दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल के विधायक नदियाचंद बवरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मैंने बिलाईगढ़ के चारों मंडलों का दौरा किया है। लोगों से मुलाकात काफी सकारात्मक रही है।

सुभाष जालान ने लगाया बिलाईगढ़ विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप- वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बने सालभर हो गया, लेकिन अब तक इसे कुछ नहीं मिला भटगांव में उप पंजीयक की मांग की गई, जो आज तक नहीं मिली। सरसींवा में बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गईं, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया। सरसींवा में कॉलेज बनाने की घोषणा भी विधायक चंद्रदेव राय ने की थी, जो आज तक नहीं बन सका ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html