google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हवाई में जंगलों में भीषण आग, हुई कई लोगों की मौत........ जानें पूरा मामला

Aug 12, 2023
2 min read

























































हवाई के माउई काउंटी में लाहैना के जंगलों में भीषण आग से करीब 53 लोगों की मौत हो गई तथा हजारों लोगों को वहां से भागना पड़ा। डोरा तूफान के कारण जंगलों में लगी आग भड़क उठी जिससे कई कारें जल गई और कई ऐतिहासिक इमारतें मलबे के ढ़ेर में बदल गई। रात भर आग की लपटें उठती रहीं जिससे जान बचाने के लिए बच्चों और व्यस्कों को समुद्र में घुसना पड़ा। माउई काउंटी ने अद्यतन मृत्यु दर की घोषणा कर लिखा कि वर्तमान में मौतों पर कोई अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि आग की वजह से 271 ढांचे क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि माउई की टीमें द्वीप पर कई स्थानों पर आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं। तटरक्षक बल ने बताया कि उसने आग की लपटों और धुएं से बचने के लिए समुद्र में कूदे 14 लोगों को बचाया, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे।

अधिकारियों ने कहा कि आग की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें ओहू द्वीप पर स्ट्राब मेडिकल सेंटर की बर्न यूनिट में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि कम से कम 20 मरीजों को माउई मेमोरियल मेडिकल सेंटर ले जाया गया और एक अग्निशमन कर्मी को धुएं की वजह से सांस की समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग की वजह से कई उड़ाने रद्द होने के बाद अन्य 2,000 यात्रियों ने काहुलुई हवाई अड्डे पर शरण ली।

अधिकारी हजारों विस्थापित पर्यटकों और लोगों के लिए होनोलूलू में हवाई कन्वेंशन सेंटर तैयार कर रहे थे। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने हरसंभव मदद का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि हवाई नेशनल गार्ड ने आग बुझाने और खोज एवं बचाव कार्यों के लिए चिनूक हेलीकॉप्टरों को तैनात किया हुआ है। बाइडन ने कहा, हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने घरों, व्यवसायों और समुदायों को नष्ट होते देखा है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि हवाई से आ रही भयावह तस्वीरों को देखना कठिन है। ओबामा का जन्म हवाई में हुआ था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html