दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी, वायु सेना के बेस में घुसे आतंकी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आतंकियों ने वायु सेना के बेस पर हमला किया है | आत्मघाती हमलावरों सहित कई भारी हथियारों से लैस आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए हैं | दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही हैं |
कहा जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर सीढ़ियों के जरिए वहां घुसे और फिर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया | सुसाइड बॉम्बर के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का ऑपरेशन जारी है | अभी तक पाकिस्तानी सेना ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है | फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है |
मियांवाली वही एयरबेस है जहां इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने हमला कर दिया था | इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को आग भी लगा दी थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments