google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समुद्र में 3000 कारों से लदे मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग..... जानें पूरा मामला.....

Jul 27, 2023
2 min read














नीदरलैंड में एक बड़ा हादसा सामने आया है। करीब 3,000 कारों से भरे एक कार्गो जहाज में नीदरलैंड के तट के पास अचानक भीषण आग लग गई, इस हादसे में एक भारतीय की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हुए है। हादसे में जान गंवाने वाला भारतीय, जहाज के क्रू का सदस्य था। नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी की है कि यह आग अगले कई दिनों तक लगी रह सकती है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।


जर्मनी से मिस्र की ओर जा रहा था जहाज :-

199 मीटर लंबा पनामा का मालवाहक जहाज फर्मेंटल हाइवे जर्मनी से मिस्त्र का सफर कर रहा था लेकिन मंगलवार रात नीदरलैंड के तट के करीब इस जहाज में आग लग गई। नीदरलैंड्स स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दूतावास ने बताया कि वह मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा। दूतावास ने बताया कि वह हादसे में घायल 20 लोगों के भी संपर्क में हैं और उन्हें मालवाहक जहाज का संचालन करने वाली कंपनी के साथ मिलकर सभी जरूरी मदद दी जा रही है।


इस वजह से आग लगने की आशंका :-

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डच आइलैंड अमेलैंड से 27 किलोमीटर दूर स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल द वाडेन सी के नजदीक यह हादसा हुआ। खास बात ये है कि जिस जगह हादसा हुआ, वह दुनियाभर के प्रवासी पक्षियों के लिए बेहद अहम जगह है। हादसे की तस्वीरों में जहाज से धुंआ उठता दिख रहा है। माना जा रहा है कि मालवाहक जहाज से ले जाई जा रहीं 25 इलेक्ट्रिक कारों में से किसी एक कार में आग लगी होगी, जिसने फैलकर भीषण रूप ले लिया। अग्निशमन विभाग के कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन 16 घंटे बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बताया जा रहा है कि आग बुझाने में कई दिन लग सकते हैं क्योंकि अभी तक अग्निशमन कर्मी जहाज पर नहीं चढ़ सके हैं और मशीनों की मदद से ही पानी द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि जहाज में बहुत ज्यादा पानी भरने की वजह से इसके डूबने का भी खतरा पैदा हो गया है। यही वजह है कि आग बुझाना बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।


जहाज के डूबने का खतरा

बता दें कि जहाज पर भीषण आग लगने के बाद एक हेलिकॉप्टर की मदद से चालक दल के 23 सदस्यों को बाहर निकाला गया है। स्थानीय डच अधिकारियों ने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। तटरक्षक बल के प्रवक्ता एडविन ग्रैनमैन ने कहा कि बचाव विशेषज्ञ टीम फिलहाल आग को बुझाने में जुटी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html