google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दोस्तों के बीच आपस में जमकर हुई मारपीट........

Aug 31, 2023
2 min read






























































राजधानी रायपुर के टिकरापारा में बीतें 2 दिन में 4 बवाल वाली घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें पहले मामलें में दोस्तों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई है। जिसका CCTV वीडियो सामने आया है। तो वही एक मामलें में टैंकर से पानी भरने के विवाद को लेकर एक गुट ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया है। इसके अलावा 2 अन्य मारपीट की घटनाएं सामने आई है। पहले मामलें में विमला सिंह बंजारे ने पुलिस को बताया कि वो टिकरापारा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके में रहती हैं। 29 अगस्त को रात 11 बजे के करीब मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके बेटे शुभम बंजारे की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क में खड़े होकर बात कर रहे है। इतने में उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। तभी एक लड़के ने शुभम के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। जिससे वो सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी यही नही रुका उसने गिरने के बाद उसके चेहरे पर लातों से हमला कर दिया। फिर दोनों पक्षों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस का दावा है कि इस मामलें में 3 युवकों की गिरफ्तारी की गई है।


एक दूसरे मामलें में टिकरापारा के रहने वाले जयकुमार धनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बस्ती में नलों से पानी सप्लाई बंद है। वो पानी के टैंकर से अपने घर की टंकी में पानी भर रहा था। तभी दोपहर 1.30 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले अश्वनी शर्मा, संदीप शर्मा ने उससे पानी भरने को लेकर बहस चालू कर दी। इसी बीच उसकी फैमिली के कुछ और लोग आ गए। उन्होंने जयकुमार धनगर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसके चेहरे में चोट आई है। जिसके बाद पूरा मामला थाने पहुंचा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html