google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल...

Oct 3, 2023
2 min read




































































पत्रकार अम्रितेश्वर सिंह की कलम से:-

  • विस उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने पर समर्थकों ने मनाया जश्न

  • प्रदेश कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में जुटे 'आप' कार्यकर्ता

  • विस प्रत्याशी नंदन सिंह और तरुण वैद के समर्थकों ने मनाया जश्न

  • रायपुर ग्रामीण और रायपुर पश्चिम के पार्टी समर्थकों ने की आतिशबाजी

  • प्रदेश प्रभारी संजीव झा और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर दी बधाई

रायपुर, 03 अक्टूबर 2023/ आम आदमी पार्टी की केंद्रीय समिति ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ की दूसरी सूची जारी करते हुए 12 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीट रायपुर पश्चिम से जिलाध्यक्ष नंदन सिंह और रायपुर ग्रामीण से तरूण बैद्य को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इन नामों की घोषणा के बाद से रायपुर जिला कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

रायपुर के दोनों प्रत्याशियों के नाम पर जैसे ही आम आदमी पार्टी की केंद्रीय समिति ने मुहर लगाई। 'आप' कार्यालय के बाहर सैकड़ों की तादात में प्रत्याशियों के समर्थक और कार्यकर्ता जुट गए। कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रत्याशी नंदन सिंह और तरूण बैद्य का ढोल और नगाड़ों के साथ स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जमकर आतिशबाजी की।

वहीं, इस मौके पर प्रदेश प्रभारी संजीव झा और 'आप' समर्थकों ने दोनों प्रत्याशियों की अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी। रायपुर पश्चिम प्रत्याशी नंदन सिंह ने कहा कि जिस समय उनके नाम की घोषणा हुई वो हटकेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर वापस घर जा रहे थे। वहां निकलते ही उन्हें सूचना मिली कि उन्हें रायपुर पश्चिम का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि वो पश्चिम से चुनाव लड़ें और जीत दर्ज करें।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html