google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला पुलिस अफसर ने किया सरेंडर, नौकरानी ने लगाया है ये आरोप.....

Sep 9, 2023
1 min read


































































नौकरानी द्वारा लगाए गए हत्या के प्रयास के आरोप में असम की महिला पुलिसकर्मी शुभलक्ष्मी दत्ता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया, जिसके कुछ घंटों बाद ही दत्ता ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने शिवसागर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्हें शाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस उनकी हिरासत की मांग करेगी। इससे पहले शुक्रवार को, विशेष डीजीपी हरमीत सिंह ने संवाददाताओं से कहा था कि पुलिस ने चराइदेव जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने दत्ता को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


इसके पहले सिंह ने चेतावनी दी थी कि उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। जमानत की कोई संभावना नहीं है। अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करती हैं तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। गौरतलब है कि उनकी घरेलू सहायिका ने 26 अगस्त को शिवसागर जिले के नाजिरा पुलिस स्टेशन में दत्ता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html